संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

गाजीपुर।नंदगंज थाना के आलमपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।आलमपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी निशा राजभर(25) मंगलवार की शाम कमरे फांसी लगाकर जान दे दी।जब इसकी जानकारी स्वजनों को होने पर फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके बाद स्वजन शव को लेकर घर वापस आ गए। इसके बाद मृतका के मायके सम्मनपुर थाना नोनहरा में घटना की  जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता  बुद्धि राम ने थाना नंदगंज में  सूचना  दी। मृतका की शादी 1जून 2025 को हुई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेज कर छानबीन में जुटी है।खबर लिखे जाने तक थाना में कोई तहरीर नहीं मिली है।