विवाहिता की मौत पर मृतका के पिता ने पति सहित 4 के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई

विवाहिता की मौत पर मृतका के पिता ने पति सहित 4 के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई

नंदगंज । थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार की देर सायं एक विवाहिता की मौत पर मृतका के पिता ने पति सहित 4 के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई ।
    नोनहरा थाना क्षेत्र के सम्मनपुर (सहा वपुर ) निवासी बुद्ध राम राजभर  ने तहरीर दिया कि  मेरी पुत्री नीशा राजभर  की शादी एक जून 2025 को आलमपुर निवासी जितेन्द्र राजभर  साथ हुयी थी। शादी के बाद से ही मेरी पुत्री निशा को  ससुराल वाले सास तथा जेठानी नन्दी व पति जितेन्द्र दहेज को लेकर प्रताड़ित करना सुरू कर दिया था जिसे मेरी पुत्री फोन से अकसर बताया करती थी। मंगलवार को मेरी पूत्री की जेठानी सीता ने बताया की आपकी पूत्री की मृत्यू विजली के करेन्ट से हो गई है किन्तु बेटी के घर आने पर पता चला की उसकी मृत्यु उनके परिवार वालों के द्वारा दहेज के कारण हत्या से हुई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि मृतका के पिता बुधु राम की तहरीर पर पति जितेंद्र सास , जेठानी और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।