थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
नंदगंज। स्थानीय थाना में बुधवार को अपरान्ह त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें खासकर शिवरात्रि पर निकाले जाने वाले जुलूस पर चर्चा की गयी। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि त्योहारों की आपसी भाईचारे तथा प्रेम के वातावरण में मनाने से सभी को प्रसन्नता मिलती है। शिवरात्रि में क्षेत्र में निकाली जाने वाली शिवबारात तथा जुलूस में मर्यादा तथा अश्लीलता का सदैव ध्यान रखें। उन्होंने शांति समिति बैठक रजिस्टर का अवलोकन कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया।इस मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष यादव ,दीवान सुनील कुमार, क ई ग्रामसभा के ग्रामप्रधान, नगरवासी तथा पत्रकार उपस्थित रहें।




