ट्रेन से कटकर 3ट्रक चालक की मौत

ट्रेन से कटकर 3ट्रक चालक की मौत

सादात। बहरियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरमुजपुर हाल्ट के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर 38 वर्षीय श्यामबिहारी यादव की जान चली गई। वह शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर का निवासी था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहरियाबाद पुलिस शव को कब्जे लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम फेकू यादव है। हादसे की खबर सुनकर उसकी पत्नी लालमुनी देवी, पुत्र 18 वर्षीय विकास यादव और तीनों पुत्रियों 22 वर्षीय नेहा यादव, 12 वर्षीय स्नेहा यादव तथा आठ साल की करिश्मा यादव के साथ ही मृतक की माता राधिका देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि श्याम बिहारी दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। वह मुंबई में ट्रक चालक का काम करता था। मृतक मिलनसार स्वभाव का था, जिसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।