दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत,दो घायल

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत,दो घायल

रानू पाण्डेय

खानपुर।क्षेत्र के सिधौना-बिहारीगंज मार्ग पर ईशोपुर गांव के ट्यूबवेल के पास रविवार शाम करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की तेज भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दौलतपुर निवासी धर्मेद्र कुमार पुत्र महेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई तथा राजेश बनवासी पुत्र धर्मेंद्र बनवासी निवासी घोंघवा और शंशाक मौर्य पुत्र सिकंदर निवासी घोंघवा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के शार्कर और पहिए तक टूटकर अलग हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान होते ही गांव में कोहराम मच गया मृतक की माता आशा देवी पत्नी आरती देवी, बेटा अनुराग व बेटी नेहा का रो रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राजीव पाण्डेय ने बताया कि मामला सज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया है।