तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने शिवरात्रि पर पूजन करने जा रहे बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर - घायल

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने शिवरात्रि पर पूजन करने जा रहे बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर -  घायल

सैदपुर : थाना क्षेत्र के सादात रोड पर रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दर्शन पूजन करने जा रहे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के खांवपुर निवासी 50 वर्षीय सरजू बिंद पुत्र स्व. सतिराम अपनी पत्नी 40 वर्षीय बुल्ली देवी के साथ बाइक से महाशिवरात्रि पर दर्शन करने के लिए कैथी के मारकंडेय महादेव धाम जा रहे थे। अभी वो सादात रोड पर ही थे कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हाल में रेफर कर दिया गया।