अनियंत्रित टोटों पलटने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित टोटों पलटने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल


भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद चट्टी पर सवारियों से भरी टोटों अनियंत्रित  होकर पलटने से फिरोजपुर गांव निवासी गुड्डू यादव 45 बर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुघर्टना सायं चार बजे की बताई जाती है। इस दुघर्टना में दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय  लोगों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर उसे इलाज  के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि भरौली चट्टी पर सवारियां लेकर  टोटों अचानक मिर्जाबाद चट्टी पर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। दुघर्टना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया। घायल के परिजनों को सूचना दी गई।