चोरी की भैंस को पुलिस ने किया बरामद ,आरोपियों की तलाश जारी

चोरी की भैंस को पुलिस ने किया बरामद ,आरोपियों की तलाश जारी

 


भांवरकोल। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर  सुरेश यादव की चोरी गई भैंस को पुलिस ने मंगलवार को बिहार के बक्सर से बरामद करने के बाद अब इस चोरी की घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों का पता लगाकर गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। भैंस और पड़िया की चोरी के मामले में फिरोजपुर निवासी सुरेश यादव के पुत्र राकेश यादव ने तहरीर देकर रैकी करने,खरीदने, रखने तथा संरक्षण देने सहित अन्य प्रकार से भैंस चोरी की घटना में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए पांच नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। चोरी का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हुई और खोजबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बिहार में बक्सर के कसाई टोला निवासी राजा कसाई के यहां से चोरी की गई फिरोजपुर के सुरेश यादव की भैंस व पड़िया को बरामद कर लिया गया है तथा इस संबंध में वांछित अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई है।एसओ ने बताया कि  रविवार की रात फिरोजपुर निवासी सुरेश यादव की एक भैंस और एक पड़िया को चोरों ने चोरी से खोल लिया और नाव पर लादकर गंगा पार होकर बिहार चले गए। उसी रात से पीड़ित परिवार,पट्टीदार और पुलिस चोरी गई भैंस व पड़िया की तलाश शुरू कर दी थी। नाव पर लादकर बिहार ले जाने की जानकारी दो उसी रात हो गई थी और यह जानकारी चोरी गई भैंस खोजने में काफी सहायक सिद्ध हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।