मरदह: गेंहु के खेत मे मिला अज्ञात अधेड़ का शव-
मरदह। बिरनो थाना के चककपिल गांव में शाम को गेहूं के खेत मे औधे मुंह पड़े 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी।खेत के तरफ गयी महिलाओं के देखकर शोर मचाने पर सैकड़ों की तादात में लोगो की भीड़ जुट गयीं। शव की शिनाख्त अभी नही हो सकी है। चेहरे के पास चोट के निशान है। पैंट शर्ट पहने सफेद नीला किनारी का गमछा लिए अधेड़ व्यक्ति औधे मुँह पड़ा हुआ मिला। उसके सफेद प्लास्टिक के दोनो चप्पल खेत के मेड़ के पास पड़े थे। चेहरे एवं जबड़े पर चोट के निशान थे शव सीधा पड़ा था जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है हत्या कर फेका गया है। मौके पर चार-पांच गांव के सैकड़ों की तादात में लोगो के।पहुँचने के बाद भी पहचान नही हो सकी है। बरही-बदधुपुर नहर मार्ग से शव मिलने के स्थान की दूरी लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित है जहाँ खेतो से होकर जाने के अलावा कोई रास्ता नही है । शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। सूचना पर पहुँची बिरनो थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।




