खड़ी डम्फर में पीछे से भिड़ी डम्फर
मरदह । वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के करदह कैथवली चट्टी पर मऊ के तरफ गिट्टी लेकर जा रही तीव्र गति डम्फर सड़क पर खड़ी गिट्टी लदी डम्फर के पीछे अनियन्त्रित होकर टकरा गयी । टक्कर के बाद डम्फर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त डम्फर के चालक राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम जमुई पंडित थाना निचलौल,सह चालक सरवन यादव निवासी रुदलापुर थाना थाना बरगदवा जिला महराजगंज घायल हो गए दोनो घायलों का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया। टक्कर के बाद फोरलेन पर डम्फर खड़ा किया डम्फर का चालक डम्फर लेकर फरार हो गया। फोरलेन पर आये दिन हो हादसे के बाद भी बड़े वाहनों के चालक स्थान -स्थान पर सड़क पर वाहन खड़ी करने की हरकतों से बाज नही आ रहे है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। रोड ,ढाबों पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही न होने से ऐसी घटनाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है।




