ट्रेन से कटकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

 ट्रेन से कटकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

 रानू  पाण्डेय


खानपुर। थाना क्षेत्र के फरिदहा हॉल्ट के समीप पटरी पर मंगलवार की देर रात एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के फरिदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान लोहजरा निवासी 55 वर्षीय विजय शर्मा के रूप में हुई है।उनके भतीजे विनोद शर्मा ने बताया कि चाचा विजय मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे पोखरा मोड़ दुकान से निकले थे। जब वे देर शाम घर नहीं लौटे,तो परिजनों ने उनकी तलाश मंगलवार की रात तक की उधर स्थानीय पुलिस रेलवे पटरी पर मिले शव की खोजबीन कर रही थी कि बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो से परिजनों ने पहचान की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया शव की पहचान विजय शर्मा पुत्र स्व देवधनी उम्र 55 के तौर पर की गई।विजय शर्मा के दो बेटा व एक बेटी हैं,जिनमें सबसे बड़े पुत्र निक्कू व छोटे बेटे डंकल घटना के बाद उनकी पत्नी सरोजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।