डयूटी पर जाते समय होमगार्ड की हार्ट अटॆक से मॊत
देवकली । रामपुर माझां थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम पंचायत के रजेलपुर निवासी हीरा कुशवाहा उम्र 50 वर्ष नंदगंज थाना मे होमगार्ड की डयूटी पर जाते समय बुधवार की रांत्री लगभग 8 बजे गांव से कुछ दूर कोटिया स्कूल के पास हार्ट अटॆक आने से गिर पङे । राहगीरों द्वारा परिवार वालों को सूचना दी गयी। हास्पीटल ले जाते समय हीरा ने दम तोङ दिया। रामपुर माझां पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मॊत की सूचना से पत्नी देवन्ती देवी,पुत्र सचिन व लङकियों का रो रो कर बुरा हाल हॆ । सूचना के अनुसार हीरा प्रतिदिन होमगार्ड की डयूटी करने के लिए नंदगंज थाने पर जाते थे। डयूटी पर जाते समय दर्दनाक घटना घटित हो गयी। मृतक की 6 लङकियों मे तीन की शादी हो चुकी हॆ तथा तीन लङकियों की शादी करना हॆ पुत्र सचिन कुशवाहा सभी बहनों से छोटा हॆ। , हीरा कुशवाहा ही एक मात्र जीविकोपार्जन का सहारा था।




