ट्रक व वैन की टक्कर में वैन के परखच्चे उड़े, सवार बाल- बाल बचे

ट्रक व वैन की टक्कर में वैन के परखच्चे उड़े, सवार बाल- बाल बचे


देवकली। गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे देवकली कट कॆ समीप अपरान्ह 03 बजे के लगभग ट्रक व बॆन मे टक्कर होने से बॆन हाइवे पर पलट गयी तथा बॆन पर सवार चार लोग बाल बाल बच गये परन्तु बॆन के परखचे उङ गये।
प्राप्त सूचना के अनुसार वैन पर सवार हाइवे के किनारे किसी कम्पनी के प्रचार के लिए पेन्ट करते हुए सैदपुर की ओर से आ रहे थे। देवकली कट के समीप सैदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी वैन बुरी तरह टूट गयी परन्तु सवार सभी लोग बाल बाल बच गये तथा पॆन्ट गाङी तथा हाइवे पर बिखर गया। ट्रक चालक टक्कर मारने के पश्चात फरार हो गया। देवकली बाजार मे फोरलेन हाइवे पर दोनो तरफ सर्विस लेन न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हॆ। देवकली बाजार मे फोरलेन हाइवे गांव के मध्य मे बना हॆ आस पास दर्जनो विद्यालय हॆ इसके बावजूद न तो सर्विस लेन बनाया गया न तो नाली बनाया गया। सर्विस लेन के अभाव मे सङक क्रास करना जानलेवा बन जाता हॆ। स्थानीय लोगों के अनुसार हाइवे निर्माण के समय आश्वासन दिया गया था, कि सर्विस लेन व नाली बनाया जायेगा परन्तु फोरलेन हाइवे बन जाने के उसी तरह भाग्य भरोसे छोङ दिया गया जिससे देवकली के ठगा महसूस करते हॆ। आये दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है।