हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का ए एन एम का  दो दिवसीय प्रशिक्षण

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का ए एन एम का  दो दिवसीय प्रशिक्षण

देवकली । हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का ए एन एम का  दो दिवसीय प्रशिक्षण  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डॉ० एस० के० सरोज ने बताया गर्भावस्था के दौरान होने वाले जोखिम की वजह से  मातृ मृत्यु का खतरा बना रहता है जिससे जच्चा और बच्चा दोनों के जान का खतरा होता है ।  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में होने वाले मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को  कम करना है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० शैलेन्द्र सिंह ने कहा प्रेग्नेसीं के दौरान होने वाली समस्या जैसे वीपी,सूगर,खून की कमी,पैर मे सूजन,सांस लेने मे परेशानी,दिल की बिमारी,खून का निकलना,इंफेक्सन की जांच, पहचान व इलाज आवश्यक हॆ ताकि जच्चा व बच्चा दोनो सुरक्षित रह सके। प्रशिक्षक डॉ० इकनूर ने प्रतिभागियों को एच आर पी के लक्षण एवं उससे होने वाले खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर बीपीएम प्रदीप सिंह,डा० विशाल यादव, डा० आकांक्षा सिंह, महेंद्र प्रसाद, अभिषेक कुमार, बबीता देवी , शशिकला देवी , उर्मिला देवी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मॊजूद थे।