चार महीना से नहीं मिला राशन, सप्लाई इंस्पेक्टर ने मारा छापा

चार महीना से नहीं मिला राशन, सप्लाई इंस्पेक्टर ने मारा छापा

 रानू  पाण्डेय

खानपुर।ताजपुर मोलना में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न बांटने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर धरना शुरू कर दिया। सैकड़ो की संख्या में जुटी इस भीड़ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने व राशन बंटवाने तक धरने पर डंटे रहने की बात रखी।जिसके बाद गांव के प्रधानप्रतिनिधि पप्पू ने इसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी। अत: बृहस्पतिवार को सैदपुर सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह उक्त गांव पहुंचे।वे अपनी टीम के साथ कोटेदार के यहां भी पहुंचे।उन्होंने बताया कि आरोपो के आधार पर वस्तु स्थिति को देखा जा रहा है जांच की जा रही है।वहीं ग्रामीणों से भी उन्होंने पूछताछ किया जिसमें ग्रामीणों ने चार महीनों से राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया और कहा कि कोटेदार रामवृक्ष यादव अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं देते थे।यहां तक आरोप लगाया गया कि सरकारी कांटा पर फर्जी बोरा रखकर वजन किया करते थे। सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह ने कहां की जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की अनियमितता व भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर बिल्कुल भी रियायत नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर राधिका, ऊषा, सीमा, मुराही, गुलजार, लल्लन,नीलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।सप्लाई इंस्पेक्टर के आने के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली कि अब जल्द ही उन्हें राशन मिलना शुरू हो जाएगा।वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि अगर इस संबंध में कार्यवाही नहीं हुई तो हम ग्रामवासियों के साथ ऊपर तक मामले को लेकर जाएंगे।