सामान बेचने को लेकर दो वेंडर आपस में भिड़े

सामान बेचने को लेकर दो वेंडर आपस में भिड़े

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। वृहस्पतिवार को समय लगभग 08.10 बजे औड़िहार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 व 7 पर गाड़ी संख्या 55138 में समान बेचने को लेकर आपस में  वेंडर बिंदु प्रजापति पुत्र पन्नू प्रजापति उम्र 40 वर्ष ग्राम चकिया मसोन थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के द्वारा वेंडर संजय राम से ट्रेन में समान बेचने को लेकर मारपीट हुई। जिसके बाद जीआरपी औड़िहार द्वारा दोनों को चौकी पर अग्रिम कार्यवाही हेतु लाया गया। वेंडर बिंदु प्रजापति को स्टेशन अधीक्षक औड़िहार द्वारा पूर्व में  दिनांक 2फरवरी को स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग के लिए मेमो दिया गया था। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा औड़िहार में समान नहीं बेचने से मना किया गया था। जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाण्डेय ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ 151 में कार्यवाही की जा रही है।