बिझवल प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से ढुलवाई जा रही ईंटें 

बिझवल प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से ढुलवाई जा रही ईंटें 

 रानू  पाण्डेय

 खानपुर।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिझवल में गुरुवार को बच्चों से ईंटे ढुलवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि स्कूल परिसर में चल रहे कार्य के दौरान छोटे छोटे बच्चों से ही ईंट उठवाकर काम कराया गया।
मामले की जानकारी उस समय हुई जब किसी ने इसका वीडियो और फोटो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजा जाता है, न कि उनसे मजदूरी कराने के लिए। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन हैं। वहीं प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चे ईट ले जाकर तैयारी कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय नहीं बताया कि इसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी