हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व  

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व  

देवकली( गाजीपुर) आस पास क्षेत्रों ईद का पर्व  परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के  लोग सुबह स्नान कर नये वस्त्र पहनकर ईदगाह पर पहुंचे ईद की नमाज अदा की।
क्षेत्र के देवकली,माऊपारा,सोन्हुली, भितरी,इसनपुर,मुस्लिमपुर,आगापुर,महमूदपुर,पियरी,
पहाङपुर,रामपुर माझां,सम्मनपुर,भिख ईपुर,शेखपुर,पॊटा,मण्डपा,मॊधियां, आदि गांवो में ईद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवइयां व्यंजन बनाए गए। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।रामपुर माझां के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह दल बल के साथ क्षेत्र मे भ्रमण कर सुरक्षा ब्यवस्था की जायजा लेते रहे।