समाजसेवी ज्ञानेश पाण्डेय को मातृ शोक
सैदपुर। स्थानीय नगर के समाज सेवी व दवा व्यवसायी बसंतचक निवासी गोपेश पांडेय व ज्ञानेश पांडेय की मां पुष्पा देवी का शुक्रवार को देर रात निधन हो गया। वो 71 वर्ष की थीं और बीते वर्ष मई से ही बीमार चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही रात में ही उनके घर पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह उनका अंतिम संस्कार कोट घाट पर किया गया। जहां उनके छोटे पुत्र ज्ञानेश पांडेय ने मां को मुखाग्नि दी। घटना के बाद सभी मर्माहत हैं। वो अपने पीछे 2 पुत्र व 2 पुत्रियां सहित पूरा परिवार छोड़ गई हैं। स्व. पुष्पा पांडेय के पति स्व. राजेंद्र पांडेय का निधन भी हिंदू पंचांग की इसी तिथि को हुआ था । बहरहाल, निधन के बाद शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ




