दो कारो को रौद कर ढाबे में घुसी अनियन्त्रित ट्रक

दो कारो को रौद कर ढाबे में घुसी अनियन्त्रित ट्रक


मरदह।
वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के हैदरगंज पास देर रात्री में मऊ की तरफ आ रही ट्रक अनियन्त्रित होकर मध्य का डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क के किनारे स्थित ढाबे में घुस गया। ढाबे के सामने खड़ी दो कारो को रौद दिया जिससे दोनो कार क्षतिग्रस्त हो गयी। संयोग घटना के समय कोई ट्रक के चपेट में नही आया जिससे वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। ढाबे में घुसने के दौरान ट्रक के सामने ढाबे पर रखा गया विद्युत ट्रान्सफर के अवरोध के कारण ट्रक रुक गयी नही तो वहाँ बैठे कई लोग चपेट में आ जाते। ट्रक चालक निवासी सरैनी थाना महुली ,खलासी दुर्घटना में शनि कुमार निवासी परसिया थाना हरपुर जिला संतकबीरनगर चोटिल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक खलासी को हिरासत में लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। बताया कि बिहार से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर बालू लाने खाली गाड़ी लेकर जा रहा था उस दौरान हादसा हो गया।