राज्य स्तरीय जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

राज्य स्तरीय जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

 

सैदपुर। राज्य स्तरीय जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए रविवार को गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ट्रॉयल्स में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रायल्स में जिले की विभिन्न खेल संस्थाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेजबान गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी सहित कृष्णा फाइट क्लब जमानियां, वेद इंटरनेशनल स्कूल बासूपुर ,रामदूत इंटरनेशनल स्कूल रौजा, व एसकेबीएम इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसके जूनियर वर्ग अंडर-17 के बालक वर्ग में 50 किग्रा में मो. उस्मान, 54 किग्रा में सूरज गुप्ता, 57 किग्रा में सुहैब खान व 60 किग्रा में शिवम यादव का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग के 46 किग्रा में संध्या कुमारी, 48 किग्रा में खुशी यादव और 50 किग्रा में चांदनी मौर्य चयनित हुईं। इसके अलावा यूथ अंडर-19 वर्ग के बालक वर्ग 50 किग्रा में अरविंद कुमार, 55 किग्रा में अजीत यादव, 60 किग्रा में हर्ष पाठक, 65 किग्रा में आदित्य सिंह, 70 किग्रा में सुशांत पांडेय और 75 किग्रा में अमृत गुप्ता का चयन हुआ। बालिका वर्ग में 48 किग्रा में साधना राजभर, 51 किग्रा में फलक खातून व 54 किग्रा में पूनम यादव चयनित हुईं। इस बाबत एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जूनियर अंडर-17 वर्ग का स्टेट ट्रायल 25 से 27 मार्च तक गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि यूथ अंडर-19 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 31 मार्च से 5 अप्रैल तक हापुड़ के मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इस मौके पर संयुक्त सचिव जयहिंद यादव, निलेश यादव, निजामुद्दीन राइन, आनंद वर्मा, संजीव कुमार, पंकज यादव, विपुज कुशवाहा, धर्मेंद्र मौर्य, विशाल कुमार आदि रहे।