अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। थाना खानपुर क्षेत्र के हरिहरपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर हरिवंश उर्फ इटवा, थाना सादात निवासी मनोज उर्फ निरहू बनवासी पुत्र वीरेंद्र बनवासी उम्र 22 ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे। जब वह हरिहरपुर के पास पहुंचे तो अचानक मनोज अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने उन्हें तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक मनोज परिवार का इकलौता लाडला था। तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था मौत की सूचना मिलते परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा पत्नी गीता है।मां प्रमिला देवी पिता और बहनों  का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।