शोकाकुल परिवार से मिले डीएम, एसपी व एमएलसी विशाल सिंह चंचल

शोकाकुल परिवार से मिले डीएम, एसपी व एमएलसी विशाल सिंह चंचल

 रानू  पाण्डेय

खानपुर।ग्राम दुबैठा में जिले के डीएम अविनाश कुमार,एसपी डॉ इराज राजा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित सैदपुर एसडीएम रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड मौके पर पहुँचे। ऋषि देव सिंह के ईकलौते पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के घर पहुँच कर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और अपने तरफ से परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।उन्होंने पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया और कहा कि दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। वही मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने परिवार को सांत्वना दी।ज्ञात हो वाराणसी यूपी कॉलेज हत्याकांड में वर्चस्व की लड़ाई में घर का इकलौता चिराग बुझ गया।आपसी रंजिश के चलते बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह के सहपाठी मंजीत चौहान ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।सूर्य प्रताप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।देर शाम मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके साथी अनुज की तलाश जारी है।छात्रों का आरोप है कि मंजीत चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है (शिवपुर थाने में दर्ज मुकदमे)सूर्या पिछले 10 दिनों से चिकन पॉक्स के कारण घर में था लेकिन प्रिंसिपल के बुलाने पर ही वह आज कॉलेज आया था।सवाल यह उठता है कि जब कॉलेज प्रशासन को दोनों के बीच पुरानी रंजिश का पता था तो उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मुहैया कराई गई? फिलहाल, दुबईथा गांव से लेकर वाराणसी के कॉलेज कैंपस तक सन्नाटा है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर तहसीलदार हिमांशु सिंह, नया तहसीलदार अजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।