विश्व जल दिवस पर किया जागरूक

विश्व जल दिवस पर किया जागरूक

 रानू  पाण्डेय

 विश्व जल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सिधौना में रविवार को विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष मिश्रा ने कहा कि जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है और इसके बिना किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। हम सभी को जल का दुरुपयोग रोककर उसका विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए तथा जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान विशाल यादव, शुभम सिंह, कृष्णा राजभर, विवेक,विश्वास आदि मौजूद रहे।