सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जमीन कब्जाने की शिकायत की महिला 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जमीन कब्जाने की शिकायत की महिला 

 रानू  पाण्डेय


खानपुर।सैदपुर के तहसील सभागार में सोमवार की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिले के मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य विभागों के जिले के मुखिया खुद पहुंचे।इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में आई जनसमस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शेष मामलों का निस्तारण कराएं।उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी दिवसों में शत-प्रतिशत निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती रहती है इसमें लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इधर खानपुर निवासिनी रीना विश्वकर्मा पत्नी कन्हैया विश्वकर्मा ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन की बाउंड्री में ज़बरदस्ती ताला बंद करने का आरोप लगाकर शिकायत पत्र दिया। कहा कि दबंगों का हमसे कोई सम्बंध नहीं है, न ही वो हमारे पट्टीदारी के हैं, न रिश्तेदारी के हैं, इसके बावजूद ताला बंद कर दिया है।इस दौरान रीना ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वो अपने घर के बाउंड्री की सफाई कर रही थी कि वाराणसी के अजगरा से आकर यहां बसे भू-माफिया किस्म के नारायण विश्वकर्मा व उनके पुत्र राजेश ने आकर गालियां देते हुए बाउंड्री में जबरदस्ती ताला बंद कर दिया। जब मैंने विरोध किया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी। बताया कि उन लोगों का मेरी जमीन से कोई लेना देना नहीं है।वो जबरदस्ती मेरी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। पीड़िता ने ताला खुलवाने की मांग की है। इसके बाद रीना जब बाहर निकली तो उसने मौखिक रूप से बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने मेरी माँ को 40 हजार रूपये दिए थे। इसी वजह से वो जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस मौके पर परियोजना निदेशक दीनदयाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, जॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर, सीओ रामकृष्ण तिवारी, तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार अजय वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।