जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में सभी कोर्ट का किया निरीक्षण कमियां पाने पर दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में सभी कोर्ट का किया निरीक्षण कमियां पाने पर दी चेतावनी

 रानू  पाण्डेय

खानपुर : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को तहसील परिसर स्थित सभी कोर्ट का एक -एक कर निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर चेतावनी दी और गड़बड़ी को ठीक करने का सख्त निर्देश दिया। 
बता दे की सबसे पहले वह एसडीएम कोर्ट में पहुंचे। यहां फाइलों का रखरखाव ठीक मिला। कोर्ट का सुंदरीकरण देख तारीफ की। इसके बाद वह कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे और खतौनी व आईजीआरएस के निस्तारण के संबंध में कंप्यूटर ऑपरेटरों  से जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिया। नायब तहसीलदार कोर्ट को देखने के बाद तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में पहुंचें यहां फाइलों का रखरखाव ठीक न देख, लिपिक को चेतावनी दी। कहा कि फाइलों का रखरखाव ठीक से हो और समय पर अमल दरामद हो जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद वह अधिवक्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने नौ सूत्रीय मांगपत्र दिया। डीएम ने अधिवक्ताओं से कोर्ट संचालन में सहयोग की अपील की। कहा कि सभी के सहयोग से लंबित मुकदमों को जल्द निस्तारित किया जा सकेगा।