रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
रानू पाण्डेय
खानपुर : थाना क्षेत्र के होलीपुर गांव स्थित औड़िहार -गाज़ीपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक 28 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिला। जिसके बाद आस पास के लोगो मे हड़कम्प मच गया। वही सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान फुलवारी कला गांव निवासी 25 वर्षीय बिंदु यादव पत्नी महेन्द्र सिँह यादव के रूप मे की । उक्त महिला का शव दो हिस्सों मे कटा हुआ था। वही सूचना पर पहुचे मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते जमकर बवाल किया। वही पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सैदपुर कोतवाली मृतका के पिता द्वारा ससुरालजनो पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं घटना के बाद से ससुराली फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीमापार के हुसैनपुर गांव निवासी रामअधार यादव की पुत्री बिंदु यादव का विवाह लगभग ढाई वर्ष पूर्व सैदपुर के फुलवारी कला गांव निवासी महेंद्र यादव से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह शुरू हो गई। वही मायके पक्ष के अनुसार कुछ दिन पूर्व पति द्वारा बिंदु क़ो मारा-पिटा गया था। जिसके बाद बीते 10 दिन पूर्व ही रिश्तेदारों और पंच लोगों के बीच दोनों पक्षों ने पंचायत भी की थी, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए बिंदु को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया कि आखिरकार दहेज के लिए उन्होंने बिंदु की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसकी लाश को पटरी पर फेंक दिया। वही ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की भोर में इसी पारिवारिक कलह के चलते बिंदु घर से निकली और कुछ दूर होलीपुर गाँव स्थित औडीहार गाज़ीपुर रेलखण्ड के ट्रैक पर पहुंची। जहाँ वह बलिया प्रयागराज मेमू ट्रेन आता देख रेलवे ट्रैक पर लेट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना लोको पायलट द्वारा सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सौरभ तिवारी क़ो दी गई । चालक ने बताया कि एक युवती अचानक ट्रेन के आगे आकर बैठ गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि, बिंदु के मायके पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया। इस दौरान गुस्साए मायके पक्ष के लोगों औऱ ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इधर सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाने आए। यहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर घटना के कुछ देर बाद से ही पति सहित ससुराली मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मृतक बिंदु के पिता रामआधार की तहरीर पर पुलिस ने बिंदु के पति महेंद्र, उसके माता-पिता, जेठ और जेठानी सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। मृतक बिंदु अपने पीछे डेढ़ वर्ष की पुत्री मिस्टी को छोड़ गई है। सैदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, जांच जारी है। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया की पिता की तहरीर पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगो के खिलाफ संबंधित धारा मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा की आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जाएगी।




