बासुपुर निवासी नीरज पाण्डेय के कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर क्षेत्र में जश्न का माहौल
देवकली : क्षेत्र के बासूपुर निवासी नीरज पांडेय कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। जिसके उनकी इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल है। उनके परिजन व बचपन के मित्र विवेक सिंह, अमित सेठ आदि ने मंगलवार को नगर में एक दूसरे में मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। क्षेत्र के बभनौली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रह चुके स्व. संतोष पांडेय के छोटे पुत्र नीरज पांडेय वर्ष 2006 में कस्टम विभाग में निरीक्षक पद पर नियुक्त हुए। जिसके बाद उन्होंने कस्टम विभाग में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से काम किए। जिसके चलते विभाग से उन्हें प्रोन्नति मिलती रही। एक-एक कर प्रोन्नत होते हुए श्री पांडेय कस्टम विभाग में उच्चाधिकारी बने और वर्तमान में उन्हें मुंबई में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। वो मुंबई कोस्टल में बतौर असिस्टेंट कमिश्नर हैं। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके बचपन के मित्र मुड़ियार निवासी समाजसेवी विवेक सिंह व नगर निवासी अमित सेठ ने मिठाईयां वितरित कर खुशियां साझा की। बताया कि नीरज शुरू से ही बेहद मेधावी थे। नगर के टाउन नेशनल से लगायत बीएचयू तक हमने साथ पढ़ाई की। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी व एमएससी करने वाले नीरज के आज असिस्टेंट कमिश्नर बनने से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। नीरज के बड़े भाई अखिलेश पांडेय देश की नवरत्न कंपनी भेल में हैं और हरिद्वार में तैनात हैं।




