टेंट का पाइप हाईटेंशन तार से सट जाने के कारण करंट प्रवाहित होने से मजदूर की मौत
दिलदारनगर।थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में मंगलवार को टेंट का पाइप हाईटेंशन तार से सट जाने से पाइप में करंट प्रवाहित होने के कारण मजदूर 18 वर्षिय दीपक चौहान पुत्र रविकांत की मौत हो गई।करंट लगने से मजदूर की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कारवाई में जुट गई।मालूम हो कि मृतक मूल निवासी रेवतीपुर थाना के क्षेत्र उतरौली गांव रहने वाला था। दीपक चौहान बचपन से मां के साथ पचोखर गांव ननिहाल में रहता था और कक्षा 9 वीं का छात्र था।परिवार के भरण पोषण के लिए गांव स्थित टेंट में मजदूर का कार्य करता था। ट्रैक्टर ट्राली से दीपक अन्य मजदूरों के साथ लोहे का पाइप उतार रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार से पाइप सट गया और करंट प्रवाहित होने से मौत हो गई।घटना से परिवार में खलबली मच गई।पुत्र की मौत पर मां पूनम देवी व मौसी संतरा देवी का रो रो कर बुरा हाल था।दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था छोटा भाई प्रीतम पढ़ाई करता है।दिव्यांग पिता दिल्ली में सब्जी बेचते है।इस सम्बंध में दिलदारनगर के थाना के निरीक्षक प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कारवाई की जा रही है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।




