डॉ रुद्रपाल यादव भारत सरकार द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नामित

डॉ रुद्रपाल यादव भारत सरकार द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नामित

टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के खेल शिक्षक एवं गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉक्टर रुद्रपाल यादव को भारत सरकार एवं युवा खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम के लिए तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है। यह आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ प्रांत में किया जाना है। इस प्रतियोगिता में कुल 12 प्रकार के एथलेटिक्स खेल आयोजित किए जाएंगे । प्रथम आदिवासी खेलो इंडिया गेम में 32 राज्यों के लगभग 3000 आदिवासी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे डॉक्टर रुद्रपाल यादव को एथलेटिक्स खेल हेतु तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी ने बताया डॉ रुद्र इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं डॉ रूद्र अपने हुनर और कठिन परिश्रम से जनपद एवं विद्यालय के खेल में नित्य नई दिशा प्रदान करते रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव गाजीपुर, ओलंपिक संघ के सचिव अमित राय, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह, गाजीपुर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, काशी यादव, राम आशीष यादव सहित जनपद के व्यायाम शिक्षक तथा खेल प्रेमियों के ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।