दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन युवक घायल, एक गंभीर

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन युवक घायल, एक गंभीर

भांवरकोल ।राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सुरतापुर कुंडेसर गोदाम के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुखडेहरी कलां निवासी मेराज उर्फ राजू पुत्र बेचू राजभर(19),नीतीश यादव पुत्र राजेश यादव(16),प्रवीण राय पुत्र अवध बिहारी राय(16) एक ही बाइक से नवमी का बाजार करने युसुफपुर बाजार गए थे।बाजार करके लौटते के समय सुरतापुर कुण्डेसर गोदाम के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गये।वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक पखनपुरा गांव के बताए जा रहे हैं जो घटना के बाद बाइक सहित फरार हो गए।टक्कर में दोनों बाइकों के पर कच्चे उड़ गये।स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से चोटिल मेराज उर्फ राजू को मेडिकल कॉलेज /अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।