मारपीट जान से मारने की धमकी देने का आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मारपीट जान से मारने की धमकी देने का आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मरदह। मरदह थाना के सिंगेरा गांव निवासी रामप्यारे यादव के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने जमीन सम्बन्धी विवाद में मारपीट गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपी चंद्रिका यादव,चंद्रपति यादव,वीरमपति यादव,विनय यादव, अंकित यादव,उर्मिला यादव,रीता यादव,सरोज यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रामप्यारे यादव का आरोप है कि विपक्षीगण लाठी डंडे लेकर पशुओं की नाद एवं चारा काटने की मशीन तोड़ दिए ।पशुओं को खदेड़ दिए मना करने पर मुझे मेरी पत्नी गुड़िया देवी भाई रामनिवास को मारपीट कर घायल कर दिया  एवं जान से मारने की धमकी भद्दी गालियां देते हुए चले गए। सभी घायलों का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया।