आपसी विवाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला कर घायल किया पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे कार्यवाही की मांग
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रकोनी गांव में आपसी विवाद के बाद सोमवार की रात हुई झड़प का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन देर रात पीड़ित जब कलाम खां दावत से लौट रहे थे। विपक्षी पक्ष के घर के पास से गुजर रहे समय हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से मारपीट की घायल कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान कलाम खां के सिर में पत्थर से चोट लगने से बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे इमरान खां भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाना में पहुँच कर कई लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कारबीई की मांग किया।इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




