6 वर्षीय उत्कर्ष ने निगला चुंबक 

6 वर्षीय उत्कर्ष ने निगला चुंबक 

 रानू  पाण्डेय
खानपुर।सैदपुर वार्ड नंबर 12 का 6 वर्षीय उत्कर्ष वर्मा पुत्र सोनू वर्मा ने मंगलवार की रात को चुंबक निगल लिया।वह यूकेजी का छात्र है।24 तारीख को दोपहर के समय किराना स्टोर से टिकरी टॉफी खरीदने गया। दुकानदार ने साथ में चुंबक खरीदने का भी ऑफर दिया।बच्चे ने चुंबक भी खरीदा।दुकानदार की लापरवाही से वह छोटा बच्चा टिकरी खाते वक्त चुंबक भी निगल गया।बाद में उसके पिता सोनू वर्मा तुरंत पता चलने के बाद उसे सीएचसी सैदपुर ले गए और डॉक्टर ने एक्स-रे करने की सलाह दी।जिसके बाद गैस वगैरह की दवा दी। डॉक्टर ने बताया कि 24 घंटे बाद वह सुबह स्वत: बाहर आ जाएगा।25 तारीख को दोपहर 12:00 बजे शौच होते समय चुंबक बाहर निकला और बच्चा बाल बाल बचा।