चैत्र नवरात्र पर बुधवार को बाजारों तक में रौनक, कलश, घड़े और पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं

चैत्र नवरात्र पर बुधवार को बाजारों तक में रौनक, कलश, घड़े और पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। चैत्र नवरात्र पर बुधवार को सैदपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों तक में रौनक रही। कलश, घड़े और पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं।बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।पूजन सामग्री की दुकानों पर कपूर,धूप, हवन सामग्री और नारियल खरीदने वालों की भीड़ रही।मिट्टी के कलश और घड़ों को अनुष्ठान के लिए खरीदा।धार्मिक परंपरानुसार अष्टमी की रात को नवमी की पूजा की जाती है। इसके लिए नगर सहित प्रमुख  बाजारों में कलश की दुकानें सजी औड़िहार,भीमापार,अनौनी,खानपुर,मौधा,उचौरी रोड में कुम्हारों ने अपनी दुकाने सजाईं। यहां कलश 50 रुपये प्रति सेट के हिसाब से बिका। इसमें एक कोसा और एक दीपक भी दिया जा रहा था। वहीं घड़ा की कीमत सौ रुपये रखी गई। इसके अलावा छोटे दीपक सौ रुपये प्रति सैकड़ा के भाव से बिका। नगर के कचहरी गेट पर दुकान लगाए दुकानदार ने बताया कि इस बार कलश व घड़े की मांग में वृद्धि हुई है।