महाअष्टमी आज, कल मनेगी रामनवमी
रानू पाण्डेय
खानपुर।सनातन धर्म का प्रमुख पर्व रामनवमी 27 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं महाष्टमी की पूजा आज होगी। इस दिन मां गौरी का पूजन व कन्या पूजन का कार्य सम्पन्न होगा। इसकी जानकारी देते हुए पंडित वरुण त्रिपाठी ने कहा कि महाअष्टमी की शुरुआत 25 मार्च को दोपहर एक बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च को 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि 26 मार्च को होने के कारण मां गौरी का पूजन व कन्या पूजन भी 26 मार्च को होगा। व्रत का समापन 27 मार्च को सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर शुक्रवार को होगा। रामनवमी इसी दिन मनाई जाएगी। वरुण त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्र में नींबू, इमली, सूखा नारियल, नाशपाती, अंजीर, और खट्टे फल नहीं चढ़ाना चाहिए।




