नगर विकास मंत्री का चेयरमैन व सभासदों ने किया स्वागत, पत्रक देकर की नगर में विकास कार्यों की मांग

नगर विकास मंत्री का चेयरमैन व सभासदों ने किया स्वागत, पत्रक देकर की नगर में विकास कार्यों की मांग

 रानू  पाण्डेय


खानपुर। प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा का नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर व सभासदों द्वारा वाराणसी जाते समय जौहरगंज तिराहे पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान कुछ सभासदों ने अपने वार्डों में विकास कार्यों को लेकर पत्रक दिया। जिस पर मंत्री ने कार्यों को शीघ्र कराने का भरोसा दिया। इसी क्रम में वार्ड 15 के सभासद कुलदीप निषाद ने मांग किया कि पीपा घाट रोड का पक्का निर्माण कराया जाए व कटान से राहत की व्यवस्था की जाए। वहीं वार्ड 12 के सभासद प्रतिनिधि गणेश वर्मा ने अपने वार्ड में जलनिकासी एवं कच्चे रोड के निर्माण के लिए पत्र दिया। जिस पर मंत्री ने भरोसा दिया कि नगर में समुचित विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सनेउल्लाह सिद्दीकी, सुभाष सोनकर, राहुल सोनकर, सभासद हिमांशु वर्मा, प्रतिनिधि बृजेश सेठ, चंदन कुशवाहा आदि रहे।