पास्को एक्ट में आरोपी बाल अपचारी बालक गिरफ्तार - भेजा बाल सुधार गृह

पास्को एक्ट में आरोपी बाल अपचारी बालक गिरफ्तार - भेजा बाल सुधार गृह

नंदगंज । थाना पुलिस ने गुरुवार  को पास्को एक्ट में आरोपी बाल अपचारी बालक को नंदगंज स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय बाल सुधार भेज दिया ।  सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में दबिश दे रही थी कि  मुखबिर खास की सूचना के आधार पाक्सों एक्ट में नामित बाल अपचारी सौरभ  कुमार 15 निवासी ग्राम तकीपुर गौसपुर बुजुर्गों   को नन्दगंज रेलवे स्टेशन के पास से  गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध में बीते 20 मार्च   को थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का  प्राथमिकी दर्ज कराई थी । थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा  ने कहा कि पकड़े गये बाल अपचारी  के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर नियमानुसार मा0 बाल किशोर न्यायालय गाजीपुर के समक्ष पेश कर बाल सुधर गृह गाजीपुर भेज दिया गया ।