पिकअप से हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

 पिकअप से हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

बहादुरगंज । क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर गुरुवार को   पिकअप वाहन से हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनेहुआ निवासी ऋतिक सरोज 17 वर्ष पुत्र अनिल सरोज व प्रकाश सरोज 16 वर्ष पुत्र राजेश सरोज सलामतपुर चट्टी पर कुछ सामान लेने के लिए गए थे जब समान लेकर लौट रहे थे तभी विपरीत दशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप देवली मोड़ पर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर बुरी तरह घायल होकर छटपटा रहे थे।  मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां  से मऊ के लिए रेफर कर दिया गया  डॉक्टरों के अनुसार प्रकाश सरोज  हालत गमभीर बताई जा रही है । इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।