बहादुरपुर पुलिया के पास उसका शव मिलने से सनसनी

बहादुरपुर पुलिया के पास उसका शव मिलने से सनसनी

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी भुल्लन बिंद पुत्र जेठू बिंद उम्र 45 वर्ष बहादुरपुर पुलिया के पास उसका शव मिलने से सनसनी फैली। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी रही। बताया जाता है। की ग्राम हेतिमपुर गांव निवासी भुल्लन बिंद पुत्र जेठू बिंद उम्र 45 वर्ष नशेड़ी था। उपस्थित ग्रामीणों का अनुमान लगाया कि नशे की हालत में बहादुरपुर नहर पुलिया के पास बैठा रहा होगा। जिसके चलते पुलिया के नीचे गिरकर जाने से सर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना के सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। और दहाड़ मार मार कर रोने लगे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामूल होगा कि भुल्लन बिंद की मौत कैसे हुई है।