शेख शाह सम्मन का दो दिवसीय उर्स सम्पन्न
सैदपुर : नगर के वार्ड संख्या चार स्थित मखदूम शेख शाह सम्मन रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय उर्स गुरुवार को धूमधाम से मनाया सम्पन्न हुआ । शेख शाह सम्मन के उर्स में बलिया,आजमगढ़, मऊ, जौनपुर सहित कई जनपदों से आये हजारों जायरीनों ने गाजे बाजे के साथ बाबा से अपनी दुआ मांगी।बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मलीदा व मनौती के अनुसार बकरा आदि चढ़ाया। वैसे तो बुधवार की सुबह से ही बाबा के उर्स में जायरीनों का आना जारी रहा, लेकिन लगभग पूरे दिन जायरीन बच्चों को मेले में घुमाते रहे और स्वयं बाबा की चादरपोशी की तैयारियां करते रहे। शाम को बाबा के मजार पर जायरीनों की भारी भीड़ चादरपोशी के लिये इकठ्ठा रही। इस दौरान जायरीन बाबा से अपनी दुआ मांगते रहे। यह सिलसिला पूरी रात और गुरूवार को पूरे दिन चलता रहा। उर्स में भीड़ ज्यादा होने पर स्थिति संभालने के लिये मेले की इंतजामिया कमेटी के साथ कोतवालि पुलिस और कस्बा इंचार्ज मनोज पाण्डेय भी मेले में भ्रमण कर व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग करते रहे । कमेटी द्वारा मेले मे पर्याप्त पेयजल,प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई थी ।




