सम्राट अशोक महान की 2330 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

सम्राट अशोक महान की 2330 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

नगसर । जमानियां तहसील क्षेत्र के ढ़ढ़नी गांव में बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक महान की 2330 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पुरा इलाका उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद लोगों ने अशोक महान और भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।पुरे परिसर को रंग बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था।
जयंती के उपलक्ष्य में करीब 30 किलोमीटर लंबी भब्य शोभा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहनों के साथ यह रैली बेटाबर,महेवां, जमानियां,कसेरा,नरीयांव,उमरगंज, नुरपुर,गोहदा, बिशुनपुरा ,अंवती, नगसर के रास्ते से होकर गुजरी और पुनः ढ़ढ़नी पहुंच कर समाप्त हुई।
रैली के दौरान युवाओं ने झंडे और बैनर के माध्यम से सम्राट अशोक के शांति ,अहिंसा और धम्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया , जिससे पुरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।
मुख्य अतिथि संतोष कुशवाहा अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, मानवता और आदर्श शाशन का प्रतीक है। उन्होंने यूवाओं से अपील की कि वे अशोक के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
कार्यक्रम का समापन विचार गोष्ठी के साथ हुआ। जिसमें वक्ताओं ने सम्राट अशोक के शासन काल,उनकी नितीयों और विशेष रूप से धम्म निती पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि अशोक के सिद्धान्त आज भी समाज में एकता और शांति स्थापित करने में मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर अजय कुशवाहा ( पुर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक) , जयप्रकाश कुशवाहा, उपेंद्र मौर्य, धन्नजय मौर्य, रमेश कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा,मान सिंह,मोहन,महंगू,राम वकील, तारकेश्वर, रोहित सहीत सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया ।