नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला मैदान आज निकलेगी श्री राम शोभा यात्रा
सैदपुर : श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला रंगमंच से मे आज शाम 4 बजे भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकालीं जाएगी । जानकारी देते हुए सभासद प्रतिनिधि व पूर्व विहिप नगर अध्यक्ष ब्रजेश सेठ ने बताया की श्रीराम शोभा यात्रा समिति सैदपुर के तत्वाधान में शुक्रवार क़ो विराट श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्योहार भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश जाता है। बताया की सैदपुर में यह आयोजन लंबे समय से मनाया जाता रहा है। इससे यात्रा को संगठित करने का प्रयास भी काफी समय से किया जा रहा है। उक्त यात्रा पक्का घाट रामलीला मंच से प्रारम्भ हो पूरा नगर भ्रमण करते हुए पूरब बाजार स्थित प्रसिद्ध बूढ़ेनाथ मन्दिर पर जाकर समाप्त होगी। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों व नगर वाशियो से उक्त शोभा यात्रा मे समलित होने का आग्रह किया है।




