जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 1500 रुपये की मांग, 1000 में हुआ सौदा

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 1500 रुपये की मांग, 1000 में हुआ सौदा

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। क्षेत्र के छपरा ग्राम पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरिहर पंचायत भवन में पंचायत सहायक होने के बावजूद गांव में तैनात सचिव की मिलीभगत से दूसरे गांव छपरा का पंचायत सहायक ग्रामीणों से पैसे की मांग कर रहा है। पीड़ित रामविलास प्रजापति के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनसे पहले 1500 रुपये की मांग की गई। काफी बातचीत और मोलभाव के बाद मामला 1000 रुपये में तय हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल बनाया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इसका फायदा उठाकर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हरिहरपुर पंचायत में पंचायत सहायक तैनात होने के बावजूद हरिहर पुर सचिव की आईडी से दूसरे गांव का पंचायत सहायक इस काम में हस्तक्षेप कर पैसे मांग रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस तरह की अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो ग्रामीणों का शोषण होता रहेगा। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आ सका है। वायरल ऑडियो और वीडियो की सूचना अभी नहीं है जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव