मुस्लिम युवती को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
वाराणसी भागने की फिराक में सिधौना बस स्टैंड से पुलिस ने दबोचा
खानपुर। क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती को लेकर फरार होने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिधौना बस स्टैंड से बस पकड़कर वाराणसी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय अपने हमराह कांस्टेबल राकेश पाल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे और बिछुड़ननाथ मंदिर के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमेहता से एक मुस्लिम युवती को लेकर भागा युवक सिधौना बस स्टैंड की ओर जा रहा है और वहां से वाराणसी भागने की योजना बना रहा है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय अपनी पुलिस टीम के साथ सिधौना क्षेत्र पहुंचे। वहां मुखबिर ने इशारे से एक युवक की पहचान कराई, जो काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशेष मिश्रा पुत्र सियाराम मिश्रा निवासी ग्राम धर सौना पटनापर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष बताया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।




