दामाद ने शराब के नशे मे पत्थर की सील से कुचल कर की चचेरे ससुर की हत्या
सैदपुर : थाना क्षेत्र के इसनपुर भीतरी गाँव मे शुक्रवार सुबह 9.3 बजे दामाद ने शराब के नशे मे 60 वर्षीय चचेरे ससुर की मशाला पीसने वाले पत्थर की सील से सर पर वार कर दर्दनाक हत्या कर दि। उक्त दिल दहलाने वाले घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुचे सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद क़ो मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है,साथ ही हत्या मे प्रयुक्त सील क़ो भीं मौके से बरामद कर लिया है। इसके बाद
शव क़ो कब्जे मे ले सैदपुर कोतवाली ले आय। जहाँ से शव क़ो पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वही इस नृसंघ हत्या के बाबत मृतक की पत्नी ने आरोपि दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बता दे की सैदपुर थाना क्षेत्र के इसनपुर भीतरी गांव निवासी 60 वर्षीय मुमताज़ अंसारी पुत्र स्व समसुद्दीन अंसारी क़ो उसके भाई इम्तियाज़ के वाराणसी के सरैया गाँव निवासी 37 वर्षीय दामाद निजामुद्दीन ने शराब के नशे मे शुक्रवार सुबह लगभग 9.3बजे हल्की कहा सुनी होने पर मसाला पीसने वाले पत्थर की शील से सर पर वार कर दिया। वही गंभीर चोट लगने के कारण मुमताज अंसारी लहूलहूहान होकर मौके पर अचेत हो गिर गया। जिसके बाद तत्काल परिजनों ने घायल मुमताज़ क़ो सैदपुर सीएचसी लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन ने बिना पुलिस क़ो सूचना दिए ही शव क़ो घर लेते गए। वही सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचे कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने शव क़ो कब्जे मे ले सैदपुर कोतवाली भेजवाया। वही मौके से आरोपित दामाद निजामुद्दीन क़ो गिरफ्तार कर सैदपुर कोतवाली ले आय। इस बाबत मृतक मुमताज़ की पत्नी मैमुन ने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया की मृतक के भाई इम्तियाज अंसारी की पुत्री जैनफ का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व वाराणसी जनपद के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी निजामुद्दीन से हुई थी। निजामुद्दीन मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही शराब का आदि होने के कारण निजामुद्दीन की आर्थिक स्थिती ठीक नही थी। इस बिच लगभग एक साल पूर्व जैनफ क़ो दो पुत्रीयो पर एक पुत्र हुआ। जिसके तीन माह बाद ही बीमारी के चलते जैनफ की मौत हो गई। जिसके बाद जैनफ के पिता इम्तियाज़ ने शराबी निजामुद्दीन की स्थिति ठीक ना होने की वजह से अपने नातीन सात वर्षिय रिजवाना व 5 वर्षिय नजराना के साथ 4 माह के नाती सहजाद क़ो अपने साथ इसनपुर भीतरी लेते आय। जहाँ वो उनका पालन पोषण कर रहे थे। इस दौरान निजामुद्दीन आए दिन शराब पीकर अपने ससुराल आता था औऱ अपने 1 वर्ष के बच्चे क़ो अपने साथ ले जाने का जिद्द करता था। लेकिन इस बिच मुमताज़ अंसारी द्वारा पंचायत करा उसको ले जाने से मना कर दिया जाता था। इस बिच निजामुद्दीन गुरुवार शाम क़ो पुनः अपने ससुराल आया औऱ अपने 14 माह के बच्चे क़ो ले जाने क़ो जिद्द करने लगा औऱ रात क़ो अपने चचेरे ससुर मुमताज़ के घर रुका। इस दौरान उसने शुक्रवार सुबह शराब पीं औऱ मुमताज़ से कुछ बात हुई। जिसके बाद उसने पास पड़े मशाला पीसने वाले पत्थर की शील उठाया औऱ ताबड़तोड़ मुमताज़ के सर पर वार कर दिया। जिससे वो वही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद चीख की आवाज़ सुनकर पहुचे पड़ोसी व परिजनों ने तत्काल निजामुद्दीन क़ो पकड़ लिया वही मुमताज़ क़ो सैदपुर सीएचसी लाय। जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपि निजामुद्दीन को घटना स्थल से हिरासत मे ले लिया है। वही शव क़ो कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक भितरी बाजार मे साइकिल पंचर बना कर जीविकोपार्जन का कार्य करता था। मृतक के एक पुत्र सहित दो पुत्रीया है, सबका विवाह हो चूका है। वही मृतक का 40 वर्षीय पुत्र मुस्ताक अपने परिवार के साथ हरियाणा मे रहता है। मृतक अपनी पत्नी मेमुन निशा के साथ अकेले रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया की हत्या मे प्रयुक्त सील क़ो कब्जे मे ले लिया गया है। कहा की तहरीर मिलि है। शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।




