दहेज मांगने पर सास ननद व पति के बिरुद्ध मुकदमा पंजीकृत
जखनियां । भुडकुंडा कोतवाली के अंतर्गत हुसनपुर गांव के अजय कुमार की माता पुष्पा व बहन गरिमा के नाम दहेज को लेकर अजय की पत्नी सुनीता ने दहेज का मुकदमा भुडकुडा कोतवाली मे पंजीकृत करवाया।
सुनीता देवी पुत्री महेंद्र प्रताप शादियाबाद थाना के मोहब्बत पुर गांव की रहने वाली है, जिनकी शादी फरवरी 2024 में अजय कुमार के साथ हुई थी । कुछ दिन ठीक ठाक रहा कि कुछ ही दिन बाद दहेज कम मिलने को लेकर सास.बहु.मे बिबाद होने लगा । ननद ,सास व पति ने मिलकर बहु सुनीता को घर से निकाल दिया । सुनिता का आरोप है कि पति व सास ,ननद.द्वारा पाच लाख रुपये नकदी व सोने की सिकडी को शादी के समय नही मिलने पर बार बार मागने लगी । पूरा.नही करने पर मुझे मारपीट कर घर से बाहर.निकाल दिया गया । सुनिता ने अपने सास ननद व पति के बिरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। कोतवाल प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।।




