सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजन शिविर संपन्न
अशोक कुशवाहा
देवकली श्री धनेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजन शिविर संपन्न हुआ जिसमें छात्रों को श्रमदान, नाली निर्माण, सफाई, स्वास्थ्य, पौधारोपण, दहेज प्रथा एवं सामाजिक कुरीतियों आदि विषयों पर पर चर्चा आयोजित कर जागरूक किया गया इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह यादव ने शिक्षा को जीवन का अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि इसे ना कोई बांट सकता है ना कोई चुरा सकता है । बालक और बालिकाओं को समान रूप से शिक्षित किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर डॉक्टर शंकर यादव डॉक्टर रविंद्र यादव डॉक्टर रामवृक्ष पटेल डॉ राम यादव पन्ना लाल यादव सुरेश कुशवाहा घनश्याम विश्वकर्मा हरिवंश चौहान आदि मौजूद रहे । प्राचार्य रंग जी यादव व पप्पू यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।




