पुलिस ने चचेरे ससुर के हत्यारे को भेजा जेल
खानपुर। कोतवाली सैदपुर के अंतर्गत आने वाले इसनपुर भीतरी निवासी 60 वर्षीय मुमताज अंसारी की निर्मम हत्या करने वाले निजामुद्दीन को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।मुमताज अंसारी के छोटे भाई इम्तियाज अंसारी का दामाद निजामुद्दीन वाराणसी का रहने वाला है। जिसने शुक्रवार को सिलबट्टे से प्रहार करके सोते हुए चचेरे ससुर की हत्या कर दिया।1वर्ष पूर्व पत्नी के निधन के बाद उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे अपने ननिहाल में इम्तियाज के साथ रहने लगे।निजामुद्दीन 13 महीने के छोटे लड़के को घर ले जाना चाहता था। मुमताज अंसारी के माध्यम से बातचीत करके बच्चों को ले जाना चाहता था।बात न बनने पर उसने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मुमताज की पत्नी मेमुनिशा ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया।जिसके संबंध में मुकदमा कायम किया गया। सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए सील को बरामद कर लिया गया।इसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।




