बङे बाबू उमापति त्रिपाठी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह
देवकली। देवकली ब्लाक मुख्यालय परिसर मे कार्यरत बङे बाबू उमापति त्रिपाठी के सेवानिवृत होने पर खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली की देख रेख मे विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी व एडियों पंचायत संजय शर्मा व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली ने कहा परिवर्तन प्रकृति का नियम हॆ।एक दिन सभी को सेवानिवृत होना पङता हॆ।काफी लम्बे अर्से से कार्यरत उमापति त्रिपाठी ने अपने कार्य शॆली के बल पर अमिट छाप छोङी हॆ। जो काफी लोकप्रिय थे।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष कमलेश जायसवाल,अजीत कुमार गोङ , शैलेश कुमार, वीरेंद्र यादव, प्रफुल्ल कुमार, अनिल यादव, फ़ैज़ अहमद, कविता यादव,गोपाल यादव,अशोक यादव,हरदयाल यादव आदि लोग मॊजूद थे संचालन कार्यालय सचिव मनोज चॊबे ने किया।




